Publish Date: Sat, 19 Jun 2021 (10:03 IST)
Updated Date: Sat, 19 Jun 2021 (11:06 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। देश में एक दिन में कोविड-19 के 60,753 नए मामले आने आए जबकि महामारी से 1,647 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2 करोड़ 98 लाख 23 हजार 546 हो गई है। इसमें से 2 करोड़ 86 लाख 78 हजार 390 लोग स्वस्थ हो गए जबकि 3,85,137 लोग अब तक मारे जा चुके हैं।
एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। पिछले 24 घंटों में 97,743 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब देश में 7,60,019 एक्टिव मरीज है।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 2.55 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.16 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 19,02,009 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक देश में कुल 38,92,07,637 नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.98 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 12वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी सुधर कर 3.58 प्रतिशत हो गई है।