suvichar

भारत में कोविड-19 के 1,150 नए मामले आए, 24 घंटे में बढ़े 192 एक्टिव मरीज

Webdunia
रविवार, 17 अप्रैल 2022 (10:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,150 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 42 हजार 097 पर पहुंच गई है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11,558 हो गई है। बीते 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 192 की वृद्धि हुई है।

ALSO READ: कोरोना डेथ रेट केलक्यूलेशन के तरीके से भारत नाराज, WHO की पद्धति पर उठाए सवाल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, 4 और संक्रमितों की मौत से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,751 पर पहुंच गई है।
 
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का केवल 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.31 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.27 प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,08,788 हो गई है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 186.51 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार पहुंच गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी, AI समिट स्थल के बाहर यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन

MCX पर लगातार तीसरे दिन बढ़े सोने चांदी के दाम, क्या है आपके शहर में गोल्ड का हाल?

गुजरात में प्रेम विवाह के नियम बदले, माता-पिता को WhatsApp पर मिलेगी जानकारी

सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, कहा- मेरे खिलाफ साजिश हुई, सीडी के साथ छेड़छाड़

हैदराबाद की एक 'बिरयानी' ने खोला 70,000 करोड़ का महा-घोटाला! देशभर के 1.77 लाख रेस्टोरेंट रडार पर

अगला लेख