Publish Date: Sun, 17 Apr 2022 (07:37 IST)
Updated Date: Sun, 17 Apr 2022 (07:41 IST)
नई दिल्ली। भारत ने देश में कोविड-19 मृत्यु दर का आकलन करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की पद्धति पर सवाल उठाए। कहा कि इस तरह की गणितीय मॉडल का इस्तेमाल इतने बड़े भौगोलिक आकार और जनसंख्या वाले देश के लिए मृत्यु के आंकड़ों का अनुमान लगाने में नहीं किया जा सकता।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 अप्रैल को प्रकाशित न्यूयॉर्क टाइम्स के भारत वैश्विक कोविड मृतक संख्या सार्वजनिक करने के डब्ल्यूएचओ के प्रयास बाधित कर रहा है शीर्षक वाले लेख के जवाब में यह कहा है। मंत्रालय ने कहा कि देश ने विश्व स्वास्थ्य निकाय द्वारा अपनाई जाने वाली पद्धति पर कई बार अपनी चिंताएं व्यक्त की है।
मंत्रालय ने बयान में कहा कि भारत की मूल आपत्ति नतीजे से नहीं रही है बल्कि इसके लिए अपनायी जाने वाली पद्धति से रही है।
भारत ने डब्ल्यूएचओ को लिखे छह पत्रों समेत कई औपचारिक संदेशों के जरिए अन्य सदस्य देशों के साथ इस पद्धति पर अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। भारत के साथ ही चीन और बांग्लादेश भी इस मामले में आपत्ति दर्ज करा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कुल 5,21,747 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।