Hanuman Chalisa
✕

7 राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना केसेस, 11,191 एक्टिव मरीज

Webdunia
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (10:43 IST)
नई दिल्ली। देश के 7 राज्यों में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 949 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 39 हजार 972 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11,191 पर पहुंच गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से मौत के 6 और मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,743 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11,191 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 133 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.26 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.25 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,07,038 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 186.30 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 
Koo App

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

अगला लेख