dharma sangrah

भारत में कोरोना के 734 नए मामले, 12,307 एक्टिव मरीज

Webdunia
रविवार, 13 नवंबर 2022 (10:36 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 734 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 66 हजार 377 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 12,307 रह गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 3 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,531 हो गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 22 हजार 562 हो गई, कोविड-19 से उबरने की दर बढ़कर 98.78 प्रतिशत हो गई है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.80 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

अगला लेख