Hanuman Chalisa

कोविड-19: देश में 6 महीने बाद संक्रमण से 300 से कम मौत, 22,273 नए मामले

Webdunia
शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (12:21 IST)
नई दिल्ली। देश में 6 महीने बाद कोविड-19 से हुई दैनिक मौतों की संख्या 300 से नीचे रही जिससे देशभर में मृतकों की कुल संख्या 1,47,343 हो गई, जबकि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,69,118 हो गए।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से 251 और मरीजों की मौत हुई और 22,273 नए मामले सामने आए।
 
देशभर में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 97,40,108 हो गई, जिससे स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 95.78 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
 
आंकड़े के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार 5वें दिन 3 लाख से नीचे रही। देश में अब 2,81,667 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.77 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। संक्रमितों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 25 दिसंबर तक 16,71,59,289 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें शुक्रवार को हुई 8,53,527 जांच शामिल हैं।
 
देश में कोविड-19 से मौत के 251 नए मामलों में से 71 महाराष्ट्र से, 31 पश्चिम बंगाल और 30 दिल्ली से हैं। देश में अब तक हुई कुल 1,47,343 मौतों में 49,129 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 12,048, कर्नाटक में 12,044, दिल्ली में 10,414, पश्चिम बंगाल में 9,536, उत्तर प्रदेश में 8,279, आंध्र प्रदेश में 7,091 और पंजाब में 5,269 मरीजों की जान गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत मरीजों के अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त होने के कारण हुईं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

अगला लेख