Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update, एक ही दिन में ठीक हुए 95,880 मरीज

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (11:39 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 93,337 नए मामले सामने आए लेकिन इसी अवधि में इससे अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 95,880 लोग संक्रमणमुक्त हो गए हैं। इसी अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,337 नए मामले सामने आए जिसके साथ देश में कोविड-19 के कुल 53,08,014 मामले हो गए हैं।
 
आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 42,08,431 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं तथा ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 79.28 फीसदी हो गई है।
 
बीते 24 घंटे में 1,247 संक्रमितों की मौत हुई है जिसके साथ मृतक संख्या बढ़कर 85,619 हो गई। कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर घट कर 1.61 फीसदी हो गई है।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल कोविड-19 के 10,13,964 मरीजों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 19.10 फीसदी है।
 
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी जबकि 23 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार हो गई। देश में पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख हुई। वहीं, 16 सितंबर को देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में 18 सितंबर तक 6,24,54,254 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 8,81,911 नमूनों की जांच अकेले शुक्रवार को की गई।
 
देश में एक दिन के भीतर 1,247 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें से 440 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 179 की कर्नाटक में, 98 की उत्तर प्रदेश में, 67-67 की आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में, 62 की पंजाब में, 59 की पश्चिम बंगाल में, 31 की पुडुचेरी में और 30 मरीजों की मौत दिल्ली में हुई।
 
अब तक देश में कुल 85,619 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है जिनमें से 31,791 की मौत महाराष्ट्र में, 8,685 की तमिलनाडु में, 7,808 की कर्नाटक में और 5,244 की आंध्र प्रदेश में मौत हुई। दिल्ली में अब तक कुल 4,907 लोगों की मौत हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश में 4,869 की, पश्चिम बंगाल में 4,242 की, गुजरात में 3,286 की, पंजाब में 2,708 की में और मध्य प्रदेश में 1,901 की मौत मध्य प्रदेश में हुई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों में से 70 फीसदी से अधिक अन्य रोगों से भी पीड़ित थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

UGC नियमों पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, केंद्र सरकार को सुनाई खरी-खरी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किल, पॉक्सो कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

मेरी मर्दों में दिलचस्पी नहीं... महिलाओं को लेकर यह क्या बोल गए ट्रंप

क्या टल जाएगा महायुद्ध? अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को मिला रूस और चीन का साथ

सभी देखें

नवीनतम

एक ही मंच, दो बड़ी सौगातें : मेरठ बना आधुनिक कनेक्टिविटी का नया केंद्र

मुख्‍यमंत्री योगी आज से सिंगापुर और जापान के दौरे पर, दोनों देशों की 33 कंपनियों के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

CM योगी बोले- प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के निर्माता, 'विकसित भारत' विजन की दुनियाभर में हो रही तारीफ

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना के बहादुर 'टायसन' को लगी पहली गोली, खोजी कुत्ते की मदद से टाप जैश कमांडर हुआ ढेर

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टली, अमेरिकी कोर्ट के फैसले का दिखा असर, जानिए कब होगी अगली बैठक

अगला लेख