ramcharitmanas

CoronaVirus India Update : लगातार 4 दिन से कोरोना के 1 लाख से कम मामले, 2 दिन में 9500 से ज्यादा की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 11 जून 2021 (10:50 IST)
नई दिल्ली। देश में भले ही कोरोना वायरस का कहर कम हो रहा है लेकिन मृतकों के आंकड़े बेहद डरावने हैं। पिछले 4 दिनों से 1 लाख से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि 2 दिन में कोरोना संक्रमण की वजह से 9500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

ALSO READ: कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों को अभी वैक्सीन की आवश्यकता नहीं, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स समूह ने PM को सौंपी रिपोर्ट
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में लगातार चौथे दिन 24 घंटे में कोविड-19 के एक लाख से कम 91,702 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,92,74,823 हो गई है। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी कम होकर 4.49 प्रतिशत हो गई है।
 
देश में 3,403 और लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 11,21,671 हो गई है, जो कुल मामलों का 3.83 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 46,281 की कमी आई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 37,42,42,384 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 20,44,131 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 4.49 प्रतिशत है। पिछले 18 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 5.14 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 29वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।
 
देश में अभी तक कुल 2,77,90,073 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से मत्यु दर 1.24 प्रतिशत है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

नवीनतम

इमरान को जेल धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

'मेरी हत्या की साजिश रची गई...' सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस बड़े खुलासे से मची खलबली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

अगला लेख