Hanuman Chalisa

फिर कम हुए कोरोना से मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 20,000 से कम

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2022 (10:13 IST)
नई दिल्ली। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से कोरोना से राहतभरी तस्वीर दिखाई दे रही है। एक दिन में कोविड-19 के 2,288 नए मामले सामने आए, 3044 रिकवर, 10 लोगों की मौत हो गई। हालांकि पिछले 9 दिनों में 31,834 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
 
देश में कोरोना वायरस से अब तक 4 करोड़ 31 लाख 07 हजार 689 हो गई। इनमें से 4 करोड़ 25 लाख 63 हजार 949 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 103 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 19,637 रह गई है।
 
पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 766 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.47 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.79 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल हो चुके हैं और वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 190.50 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 10 मामले सामने आए, जिनमें केरल में छह, दिल्ली में तीन और कर्नाटक में एक मामला सामने आया।
 
Koo App
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

Ayodhya Ram Temple Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तलब; 5 आरोपियों ने खोले कई बड़े नाम

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

अगला लेख