suvichar

CoronaVirus India Update : फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले 41,965 नए मरीज

Webdunia
बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (10:07 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) मरीजों की संख्या में एक बार फिर उछाल देखा गया। पिछले 24 घंटों में 41,965 नए कोरोना मरीज मिले थे, 33,964 लोग स्वस्थ हुए जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। इस सप्ताह में 6ठी बार 1 दिन में 40,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कुल 3 करोड़ 28 लाख 10 हजार 845 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 19 लाख 93 हजार 644 लोग स्वस्थ हो गए, 3,78,181 एक्टिव मरीज और 4,39,020 लोग महामारी की वजह से मारे जा चुके हैं। 
 
इस बीच देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1.33 करोड़ लोगों को कोरोना की खुराक दी गई। अब तक देश में 65.41 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 50 करोड़ से अधिक लोग कोरोना की पहली वैक्सीन लगवा चुके हैं।
 
1 दिन पहले मिले थे 30 हजार मरीज : सोमवार को जारी रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24 घंटे में मिले 30,941 नए कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्‍टि की थी। इस तरह एक दिन में करीब 11 हजार नए केसेस बढ़ गए। इस वजह से एक्टिव केसेस में भी वृद्धि दर्ज की गई।
 
क्या है केरल का हाल : केरल में सोमवार को 19 हजार के लगभग कोरोनावायरस के मामले आने के बाद अगले ही दिन यानी मंगलवार को एक बार फिर 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 115 लोगों की मौत हो गई। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हजार 788 हो गई और 2 लाख 18 हजार 892 एक्टिव मरीज है। केरल में पॉजिटिविटी रेट 18.86% है।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी 'सुनीता विलियम्स, बालिकाओं को मिल रहा ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने का अवसर

बांग्लादेश में 'तारीक रहमान युग' की शुरुआत के साथ ही भारत की 3 बड़ी चिंताएं

Google Pixel 10a का धमाका, आज होगा लॉन्च, जानें भारत में संभावित कीमत और 'सबसे दमदार' फीचर्स

मध्यप्रदेश बजट में किसी नए टैक्स का एलान नहीं, 8वीं तक के बच्चों को ट्रेटा पैक दूध फ्री, 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का एलान

'स्किल हब' बनेगा उत्तर प्रदेश, 'कौशल कनेक्ट सेल' से युवाओं को सीधे मिलेगा रोजगार

अगला लेख