Hanuman Chalisa

Covid-19 : दिल्ली में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, बीते 24 घंटे में 980 नए केस और 2 मरीजों की मौत; 26% के करीब पॉजिटिविटी रेट

Webdunia
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (21:19 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोना खतरनाक रफ्तार पकड़ता जा रहा है।  मंगलवार को कोरोना के करीब एक हजार नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 980 नए मामले सामने आए और इस दौरान 2 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में फिलहाल  संक्रमण की दर 25.98 प्रतिशत है।
 
कोरोना की लड़ाई की तैयारी : कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में आयोजित की गई दो दिन की कोविड मॉक ड्रिल मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यहां बताया कि कोविड के खिलाफ लड़ाई में बड़े पैमाने पर देशव्यापी अभ्यास में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 724 जिलों में दो दिवसीय मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
 
कई राज्यों में कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 28 मार्च, को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखा था और 10 और 11 अप्रैल, को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं केंद्र में मॉक ड्रिल आयोजित करने को कहा था।
 
मॉक ड्रिल में कुल 33,685 स्वास्थ्य सुविधा केंद्र शामिल किए गए। इसमें 28,050 सरकारी और 5,635 निजी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र शामिल हैं। सरकारी सुविधाओं में सरकार शामिल है। मॉकटेल में मेडिकल कॉलेज, सरकारी अस्पताल, जिला सिविल अस्पताल, सीएचसी के साथ-साथ एचडब्ल्यूसी और पीएचसी, निजी स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों ने भाग लिया।
 
मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन बेड, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर, पीएसए प्लांट, एलएमओ, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ-साथ दवाओं और पीपीई किट सहित महत्वपूर्ण चिकित्सा बुनियादी ढांचे और संसाधनों की जांच की गयी।
 
राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की तैयारी के लिए राज्य और जिला निगरानी इकाइयों के साथ ऑनलाइन तीन दिन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इन प्रशिक्षणों में राज्य और जिला निगरानी इकाइयों द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया था। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय

NTA की भारी चूक: नागपुर के NEET छात्र को थमाया अबू धाबी का सेंटर; छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

अगला लेख