Hanuman Chalisa

Data Story : जून के 26 दिनों में मिली कोरोना से राहत, घटते संक्रमण की कहानी, आंकड़ों की जुबानी...

Webdunia
शनिवार, 26 जून 2021 (13:06 IST)
नई दिल्ली। जून में कोरोनावायरस का कहर तेजी से कम हो रहा है। माह के 26 दिनों में अब तक 21.35 लाख कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस माह 65,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 
 
1 जून को देश में 127510 नए मरीज मिले थे 3 जून को आंकड़ा बढ़कर 134154 हो गया। इसके बाद कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट देखी गई। 8 जून को 89498 केस दर्ज किए गए। जून में कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट दिखाई दी और 22 जून को  42640 नए केस सामने आए। अब तक जून में 21,35,609 नए मामले सामने आए। औसत रूप से जून में 82138 नए मामले रोज सामने आ रहे हैं।
 
इसी तरह जून के 26 दिनों में कोरोना की वजह से 65363 लोगों की मौत हुई। जून में सबसे ज्यादा लोग 10 जून को मारे गए थे। इस दिन महामारी ने रिकॉर्ड 6148 लोगों की जान ले ली। 1 जून को देश में कोरोना से 2795 लोग मारे गए थे। जून में केवल 7 बार 3000 से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से मारे गए। 10 बार 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 9 बार 1000 से ज्यादा लोग कोरोना से मारे गए।
 
मई में कोरोना ने मचाई तबाही : इससे पहले मई में कोरोना ने भारत में जमकर तबाही मचाई थी। अकेले मई में कोरोनावायरस के 88.82 से अधिक मामले सामने आए थे। इस माह महामारी के चलते 1,17,247 लोगों की जान भी गई थी। 7 मई को 24 घंटे में अब तक कोविड-19 के सर्वाधिक 4,14,188 मामले सामने आए और 19 मई को सबसे अधिक 4529 मरीजों ने अपनी जान गंवाई।
 
इस बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कोरोना के मामले खत्म जरूर हुए है लेकिन संक्रमण का खतरा बना हुआ है। अब तक देश में अनुक्रमित (जीनोम) किए गए 45 हजार नमूनों में से कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप के 51 मामले 12 राज्यों में सामने आए हैं। इनमें से सबसे अधिक 22 मामले महाराष्ट्र से आए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,01,83,143 हो गई और साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.97 प्रतिशत रह गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,183 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,94,493 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 5,95,565 हो गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.97 प्रतिशत है।
 
स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 44वें दिन कोविड-19 के रोज आने वाले मरीजों की संख्या से अधिक है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,91,93,085 हो गयी है। मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi Record: 8,931 दिन पूरे कर PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सरकार प्रमुख, चामलिंग को छोड़ा पीछे

Weather Alert: 23-25 मार्च तक मौसम बदलेगा, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार

ईरानी मिसाइलों से इजराइल में धमाके, न्यूक्लियर साइट के पास ‘आग के गोले’ गिरे, देखें वीडियो

अगला लेख