Hanuman Chalisa

पुलिस बनी Corona वॉरियर, एसपी ने बांटा राशन और दवाएं

मुस्तफा हुसैन
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (17:49 IST)
कोरोना महामारी (Corona Virus) के चलते लॉकडाउन है और इस लॉकडाउन के कारण गरीब और मजदूर तबके को दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उसी को देखते हुए मध्यप्रदेश के नीमच शहर की पुलिस कोरोना वॉरियर बनी। मंगलवार को जिले के पुलिस कप्तान मनोज रॉय ने खुद अपने हाथो से 108 गरीब और मजदूर परिवारों को 10 दिन का राशन और दवाएं बांटी। 
 
इसके अलावा राजस्थान राज्य ने अपने यहां मौजूद एमपी के अलग-अलग जिलों से आए 1100 से अधिक मजदूरों को अचानक बॉर्डर पर लाकर छोड़ दिया था। अब नीमच की पुलिस इनकी निगेहबान है और इन्हे बसों द्वारा इनके घर पहुंचाया जा रहा है। 
 
अपनी जान की परवाह किए बिना एसपी मनोज रॉय, एएसपी राजीव मिश्रा और सीएसपी आरएम शुक्ला खुद हाट मैदान की बस्ती में पहुंचे और 10 दिनों के लिए राशन के पैकेट वितरित किए।
 
इस दौरान एसपी मनोज रॉय ने हर व्यक्ति को समझाइश देते हुए कहा की वे घर से बाहर नहीं निकलें और घर की साफ़-सफाई करें साथ ही बार-बार हाथ धोएं। 
एसपी मनोज रॉय ने बताया की पुलिस ने इन 108 परिवारों को 10 दिन का राशन, होम्योपैथी की 3 दिन की दवाएं दीं साथ ही इन परिवारों के लिए पुलिस ने एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है, जो सुबह-शाम यहां आएंगे और इनकी ज़रूरत का दूध उपलब्ध करवाएंगे।
 
एसपी रॉय ने यह भी कहा की हमने बस्ती वालों को समझाइश दी है कि वे लॉकडाउन का पालन करें और घर में ही रहें। उन्होंने यह भी कहा कि अब नीमच शहर में आज से नो व्हीकल झोन घोषित किया जा रहा है ताकि छूट के दौरान लोग बेवजह वाहन लेकर नहीं घूमें। 
 
एएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि हमने राजस्थान सरकार द्वारा बॉर्डर पर छोड़े गए मध्यप्रदेश के मजदूरों को स्कूल में ठहराया है और इनके भोजन का इंतज़ाम भी किया है। अब इन्हें 20 बसों द्वारा इनके घर पहुंचाया जा रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

अगला लेख