Biodata Maker

उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से दो की मौत

अवनीश कुमार
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (18:01 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में करोना वायरस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार देर शाम युवक की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट में करोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। कुछ घंटों के बाद मेरठ में कोरोना वायरस से पीड़ित एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
 
मिली जानकारी अनुसार गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर रविवार को बस्ती के दरगहिया निवासी युवक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी तो उसे दिखाने के लिए पहुंचे थे, जहां पर मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 14 में उसका इलाज चल रहा था। 
 
रविवार देर रात युवक की तबीयत बेहद ज्यादा बिगड़ जाने के चलते डॉक्टरों ने उसे आनन-फानन में आइसीयू में बने वेंटीलेटर युक्त आइसोलेशन वार्ड में उसे शिफ्ट कर दिया था, लेकिन युवक की हालत बिगड़ती ही चली गई।  डॉक्टरों ने आनन-फानन में परिजनों से बाहर कहीं यात्रा करने के बारे में पूछा। इसका कोई सीधा जवाब परिजनों ने नहीं दिया।
 
सोमवार को उसकी सांस तेज चलने लगी और उसकी मौत हो गई थी। संदेह के आधार पर डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन के निर्देश पर माइक्रोबॉयोलाजी की टीम ने उसकी लार का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया था। इसकी जांच रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन चौंक गया जब जांच रिपोर्ट में युवक के अंदर करोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 
 
कुछ देर बाद मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती 72 वर्षीय कोरोना पीडि़त की मौत हो गई। जिस संक्रमित की मौत हुई है, वह महाराष्‍ट्र के अमरावती से आए कोरोना संक्रमित युवक का ससुर था। ससुराल आए इस युवक की 27 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
 
इसके अगले दिन पत्‍नी, तीन सालों व ससुर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सभी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती हैं। आज ससुर की मौत हो गई। मेरठ के सीएमओ राजकुमार ने मौत की पुष्टि भी कर दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

UP में सरकारी योजना से गांव की बेटी बनी सफल उद्यमी, सोमा ने गुड़ उद्योग से बदली तकदीर

इच्छा मृत्यु लेने वाले हरीश राणा को दर्द भरी सांसों से मुक्ति, एम्स में हुआ निधन

सेना की महिला अफसरों की बड़ी जीत, SC का ऐतिहासिक फैसला, 20 साल की सेवा 'पूरी' मानी जाएगी, मिलेगी पूरी पेंशन!

indian railways new refund rules : भारतीय रेलवे ने बदले रिफंड के नियम: 8 घंटे से कम समय में टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा कोई पैसा

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अगला लेख