suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में कोरोना का डंक, पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 32

Advertiesment
Indore
इंदौर। शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 पर पहुंच गई है। 
 
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज डीन के मुताबिक मध्यप्रदेश में 8 नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। डीन के अनुसार इंदौर से 7 और उज्जैन से 1 मामला सामने आया है।
webdunia
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पॉजिटिव मरीज़ों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर 43 सैंपल लिए गए हैं।
webdunia
इनमें 16 खजराना, 12 रानीपुरा, 6 निपानिया और 9 माणिकबाग से हैं। इंदौर में जानलेवा कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ सख्त फैसले लिए हैं। 17 घर और 6 इलाके एपिसेंटर यानी केंटोमेंट एरिया घोषित किया गया है।
 
30 मार्च से आगामी 1 अप्रैल तक (तीन दिनों तक) इंदौर को पूरी तरह लॉकडाउन किया जा रहा है। इसमें शहर पूरी तरह बंद रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन के दौरान PM मोदी ने देशवासियों को बताया फिटनेस मंत्र, शेयर किया वीडियो