suvichar
✕

कोरोना ने डराया, 2900 से ज्यादा एक्टिव मरीज, JN.1 ने बढ़ाई चिंता

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (09:50 IST)
Corona virus India Update : देश में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। देश में फिलहाल कोरोना के 2900 से ज्यादा एक्टिव मरीज है। इनमें से कोविड के सब-वैरिएंट JN.1 के 21 मामले हैं। कोरोना का यह नया वायरस दुनिया के 41 देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने JN.1 को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ में शामिल किया है। 
 
WHO ने सावधानी के तौर पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को भीड़ वाले, बंद या दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही आवश्यक दूरी बनाने को भी कहा गया है।

देश में 640 नए मामले : मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 640 नए मामले सामने आए जिनमें से 265 मामले केरल से हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश में 2997 एक्टिव कोरोना मरीज है। वहीं राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,606 हो गई है।
 
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि केरल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।
 
नोएडा में मिला कोरोना मरीज : गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित पाया गया मरीज नोएडा में रहता है लेकिन गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है। उसका नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली भेजा गया है। मरीज ने इस महीने की शुरुआत में नेपाल की यात्रा की थी और वह वहां से लौटने के बाद गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय भी गया था।
 
गुरुग्राम में भी मिला कोरोना मरीज : गुरुग्राम में विदेश से लौटी एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। गुरुग्राम में एक अधिकारी ने बताया कि विभाग ने गुरुवार को 62 ऐसे संदिग्ध मरीजों की पहचान की, जो नगरीय अस्पताल की ओपीडी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे थे। पहचान करने के बाद सभी के नमूने लिए गए और जांच के लिए उन्हें प्रयोगशाला भेजा गया। 
 
उत्तराखंड अलर्ट : उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले सभी नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाएगा। हालांकि प्रदेश में कोरोना के नए उप स्वरूप का एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
 
सिंगापुर में 1 हफ्ते में 965 नए मामले : सिंगापुर में पिछले सप्ताह कोरोना वायरस संक्रमण के 965 नए मामले सामने आए वहीं उससे पहले के सप्ताह में संक्रमण के मामले 763 थे। इस अवधि में गहन देखभाल इकाईयों (आईसीयू) में भर्ती मरीजों की संख्या 23 से बढ़कर 32 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

नवीनतम

"लॉरेंस बिश्नोई साहब...": प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिसली दिल्ली पुलिस के डीसीपी की जुबान, वायरल वीडियो पर बवाल

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, कौन है अनिल पंडित? क्या है लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: अभिनेता के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- '90 के दशक जैसा गैंगवार बर्दाश्त नहीं'

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

क्या है सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और इसके लिए कोर्ट क्या सजा देती है?

अगला लेख