महाकाल भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (09:34 IST)
Mahakal Bhasmarti: नए साल के अवसर पर अपार भीड़ की संभावना को देखते हुए ज्योतिर्लिंग महाकाल (Mahakal) में मंदिर प्रशासन, उज्जैन द्वारा 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग (
Online booking) बंद कर दी गई है। इस बात की जानकारी देते हुए मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि भीड़ वाले इन दिनों में भस्म आरती (Bhasmarti) के चलायमान दर्शन करवाए जाएंगे और इसके लिए कार्तिक मंडपम् को खाली रखा जाएगा। श्रद्धालु तड़के 4 बजे कतार में लगकर चलित भस्म आरती दर्शन कर सकेंगे।
 
पुराने साल 2023 की विदाई और नए साल 2024 के स्वागत में देशभर से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आएंगे। जो भी श्रद्धालु  25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय के समीप स्थित भस्म आरती बुकिंग काउंटर से ऑफलाइन अनुमति प्राप्त करना होगी। यहां सीट फुल होने पर दर्शनार्थी चलायमान व्यवस्था से भस्म आरती के दर्शन कर सकते हैं।
 
महाकाल मंदिर में प्रतिदिन तड़के 4 से सुबह 6 बजे तक भगवान महाकाल की भस्म आरती होती है। 2 घंटे में भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन, श्रृंगार, भस्म अर्पण, भोग और आरती के बाद मंत्र पुष्पांजलि होती है। आरती की इस संपूर्ण प्रक्रिया के दर्शन के लिए मंदिर समिति प्रतिदिन 1,700 भक्तों को अनुमति जारी करती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें : साय

Weather Update : UP समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

राहुल गांधी ने जताया सीताराम येचुरी के निधन पर दुख, बोले- आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक थे माकपा के महासचिव

अगला लेख
More