Hanuman Chalisa

मप्र में Corona संक्रमण से एक और मौत, अब तक 10 पर पहुंचा आंकड़ा

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (14:23 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित 42 वर्षीय पुरुष ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद सूबे में इस महामारी से मरने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 10 हो गई है।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नॉर्थ हाथीपाला क्षेत्र में रहने वाले 42 वर्षीय पुरुष की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण शनिवार सुबह मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मरीज को पिछले तीन दिन से सांस लेने में परेशानी हो रही थी और वह खांसी एवं बुखार से भी पीड़ित था। वह उच्च रक्तचाप और मोटापे से भी पीड़ित था।

राज्य में कोविड-19 के कारण दम तोड़ने वाले 10 मरीजों में इंदौर के छह, उज्जैन के दो और खरगोन एवं छिंदवाड़ा का एक-एक मरीज शामिल हैं। इस बीच, इंदौर में कोरोना के तीन नए मामले भी सामने आए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि तीन नए मामलों के बाद इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 115 पर पहुंच चुका है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

महाराज जी! चंदा चोर आपके खिलाफ षड्‍यंत्र रच रहे हैं...

अगला लेख