Hanuman Chalisa

अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 18 मार्च 2020 (09:01 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में भी जानलेवा कोरोना वायरस (Covid 19) अपने पैर पसारता जा रहा है और इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। घनी आबादी माना जाने वाला शहर न्यूयॉर्क कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित है। सबसे बुरी बात यह है कोरोना वायरस ने हर उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया है।
ALSO READ:  कोरोना वायरस के खौफ से दुनियाभर में पसरा सन्नाटा, लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले
न्यूयॉर्क में 1300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। न्यूजर्सी में मंगलवार को 89 नए मामले सामने आने के बाद यहां मरीजों की संख्या 267 पर पहुंच गई। वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर जिम जस्टिस ने मंगलवार रात को अमेरिका के सभी 50 स्टेट्स में कोरोना वायरस के मामले सामने आने की पुष्टि भी की।
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में मंगलवार तक 97 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 7 और लोगों के मरने के बाद यह आंकड़ा 103 पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें वॉशिंगटन में 54, न्यूयॉर्क में 12 जबकि कैलीफोर्निया में 11 हुई हैं। राज्य की 21 काउंटियों में से 15 में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: Health Tips : Corona जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए करें अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत
ससेक्स, ग्लूसेस्टर, अटलांटिक, केप मे, सलेम और कंबरलैंड में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। बर्गन काउंटी सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 84 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। न्यूजर्सी में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मॉल, जिम, थिएटर, सभी रेस्तरां बंद हैं। विश्वविद्यालय को पूरे सत्र के लिए बंद कर दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

कल का मौसम : 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से बिहार और केरल तक IMD की चेतावनी

MP-CG में Jio का जलवा! ब्रॉडबैंड ग्राहक 21 लाख के पार, नए सस्ते Wi-Fi और TV कॉम्बो प्लान लॉन्च

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

अगला लेख