shiv chalisa

आज से 18 प्लस को लगेगा कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज, जानिए 10 खास बातें

Webdunia
रविवार, 10 अप्रैल 2022 (09:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में आज से 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज लगेगा। इसे प्रिकॉशन डोज नाम दिया गया है। सरकार की तरफ से लोगों को पहली 2 डोज मुफ्त में मिली थी हालांकि तीसरी खुराक के लिए आपको पैसे देने होंगे। जानिए वैक्सीनेशन से जुड़ी 10 खास बातें...
 
-कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के 9 माह बाद आप तीसरी खुराक ले सकते हैं।
-कोविशिल्ड और कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और भारत बायोटेक ने कोरोना वैक्सीन की कीमत में कटौती करते हुए 225 रुपए प्रति खुराक करने की घोषणा की है।
-कोविशील्ड टीके की एक खुराक की कीमत को 600 रुपए से घटाकर 225 रुपए करने का फैसला किया गया है। कोवैक्सीन की कीमत 1,200 रुपए से घटाकर 225 रुपए की गई।
-प्राइवेट सेंटर अधिकतम 150 रुपए सर्विस चार्ज ले सकेंगे। यह फीस कोरोना वैक्‍सीन के दाम से अलग होगी।
-60 साल से ऊपर के लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले की तरह सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन की खुराक मुफ्त दी जा सकेगी।
-अभी तक 15 साल से अधिक उम्र के करीब 96 फीसदी लोगों ने कोविड टीके की कम-से-कम एक खुराक ले ली है जबकि दोनों खुराक लेने वाले लोगों की संख्या करीब 83 फीसदी है।
-प्रिकॉशन डोज खुराक के लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि सभी देय लाभार्थी पहले से ही CoWIN पर पंजीकृत हैं।
-यह डोज भी उसी टीके का लगेगा जिसका इस्तेमाल पहली और दूसरी खुराक के लिए किया गया है।
-देश भर में अब तक टीकों की 185 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
-दिल्ली समेत हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम जैसे राज्‍यों में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की अनूठी पहल, पोस्टमैन घर आकर देगा पेंशन

उत्‍तर प्रदेश में प्रौद्योगिकी से सशक्त हुई एमएसएमई, योगी सरकार ने यूपी को बनाया डिजिटल औद्योगिक शक्ति केंद्र

यूपी में एम-पैक्स से 54 लाख किसान बने आत्मनिर्भर, योगी सरकार के महाअभियान का दिखा असर

बांग्लादेश में फिर मचेगा घमासान? PM पद की शपथ के साथ ही तारिक रहमान के खिलाफ विद्रोह की आहट, नहीं चली मोहम्मद यूनुस की मनमानी

क्या Epstein row के बीच AI Impact Summit में शामिल होंगे Bill Gates, क्यों बना हुआ है सस्पेंस

अगला लेख