sawan somwar

Ground Report : जालना की डॉ. पद्मजा ने लगवाया टीका, अक्षता को मिला बर्थडे गिफ्ट

Webdunia
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (15:07 IST)
मुंबई। सबसे ज्यादा  केसेस वाले महाराष्ट्र में भी शनिवार को टीकाकरण (Vaccination) का काम शुरू हुआ। मुंबई में जेजे अस्पातल के डीन डॉक्टर रंजीत मानकेश्वर तथा जालना सिविल अस्पताल की डॉक्टर पद्मजा सराफ सबसे पहले टीका लगवाने वालों में शामिल रहे। वहीं, कोल्हापुर की स्वास्थ्य कार्यकर्ता अक्षता चोरगे को टीकाकरण के रूप में बर्थडे गिफ्ट मिला।
 
एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के 285 केन्द्रों में टीके लगाए जा रहे हैं, जहां एक दिन में 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर दिनभर में 28 हजार 500 कर्मियों को टीके की खुराक दी जाएगी। महाराष्ट्र को 'कोविशील्ड' टीके की 9.63 लाख जबकि 'कोवैक्सीन' टीके की 20 हजार खुराकें मिली हैं।
 
जेजे अस्पताल मुंबई के डीन डॉक्टर रंजीत मानकेश्वर सबसे पहले टीका लगवाने वाले लोगों में शामिल रहे। वहीं, कोल्हापुर के सेवा अस्पताल की स्वास्थ्य कार्यकर्ता अक्षता चोरगे ने पहला टीका लगवाया। अक्षता के मामले में खास बात यह थी कि आज उनका जन्मदिन भी है।

उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए दोहरी खुशी है। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद मुझे किसी भी तरह की तकलीफ नहीं हुई है। इस अवसर पर कलेक्टर दौलत देसाई भी मौजूद थे। 
 
टीकाकरण का शुभारंभ करते हुए मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज हम एक क्रांतिकारी कदम उठा रहे हैं किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह वह स्थान है जहां सर्वाधिक कोरोना मरीज थे। हालांकि, मैं उन लोगों का सम्मान करता हूं, जो अपने जीवन की परवाह किए बिना कोरोना रोगियों की सेवा करते हैं। उन्होंने कोविड योद्धाओं के साथ मुंबई नगर निगम प्रशासन को भी बधाई दी। बीकेसी के टीकाकरण केंद्र में पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी के छात्रों को माफ करने वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- देश से माफी मांगें

10 दिन में दूसरा आतंकी हमला, कूलगाम में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत

LIVE: पीएम मोदी ने भोगापुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, आंध्र को 17900 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Top News 1 August: कुलगाम में आतंकी हमला, कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, PM मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को किया माफ

अगला लेख