Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, यूपी में 1 जून से सभी जिला मुख्यालयों में 18 प्लस को लगेगा कोरोना का टीका

Webdunia
रविवार, 23 मई 2021 (11:42 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 1 जून से सभी जिला मुख्यालयों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। वर्तमान में 23 जिलों में 18 प्लस का टीकाकरण हो रहा है।

ALSO READ: कोरोना की दूसरी लहर : लॉकडाउन, कोरोना कर्फ्यू या नाइट कर्फ्यू, जानिए किस राज्य में क्या है पाबंदी...
राज्‍य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अगले चरण में आगामी एक जून से सभी जिला मुख्यालयों पर 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किये जाने का निर्देश दिया है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि कोविड से बचाव के मद्देनजर टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्‍य सरकार ने एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ और बरेली जिले में टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : 36 दिन बाद देश में 2.5 लाख से कम नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 28 लाख
दूसरे चरण में 10 मई से राज्य के सभी नगर निगम वाले 17 जिला मुख्यालयों समेत गौतमबुद्ध नगर जिले (कुल 18 जिले) में टीकाकरण शुरू किया और तीसरे चरण में इसे 23 जिलों में विस्‍त‍ारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अब प्रदेश के सभी जिलों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के निर्देश दिए हैं।
 
सरकारी बयान के अनुसार राज्‍य के सभी जिलों में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और शनिवार तक कोविड टीके की 1 करोड़ 62 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए बदला नियम: क्या पहले से रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स को छोड़ना होगा देश? जानें नया नियम

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने ग्रामीणों को चौंकाया, बिना पूर्व सूचना के आणंद के आंबली गांव पहुंचे, बच्चों से की मुलाकात आणंद

किचन में कुत्ते की एक मासूम हरकत बनी बड़ी तबाही! टोस्टर ऑन होते ही जल उठा पूरा घर, 3 पालतू जानवरों की मौत [VIDEO]

गुजरात में 'जैश-ए-मोहम्मद' का नेटवर्क खड़ा करने की साजिश, ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा

भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास! पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग

अगला लेख