Festival Posters

अमेरिका में टीकाकरण अभियान को बड़ा झटका, खराब मौसम से बढ़ी मुसीबत, कई स्थानों पर वैक्सीनेशन बंद

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (10:20 IST)
वॉशिंगटन। विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार जारी है और इस महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक देश में करीब 5 लाख लोगों की मौत हो गई है, जो विश्व में कोरोना से हुई कुल मौतों का लगभग 20% है। खराब मौसम के कारण यहां टीकाकरण अभियान को बड़ा झटका लगा है
 
अमेरिका में कोरोना से लगातार उथल-पुथल जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 78 लाख 96 हजार से अधिक हो गई है जबकि 4.95 लाख लोगों की जान चली गई है।
 
कोविड-19 टीकाकरण अभियान में देरी का बचाव : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को अति आधुनिक कोरोना वायरस टीका उत्पादन केंद्र का दौरा किया तथा खराब मौसम के कारण टीकाकरण अभियान में बाधा को लेकर सफाई दी। टीके की 60 लाख खुराक पहुंचाने में देरी से टीकाकरण अभियान को पहला बड़ा झटका लगा है और कई सामुदायिक केंद्रों पर टीकाकरण को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा है।
 
मौसम की वजह से टीका वितरण के प्रभावित होने की बात को स्वीकार करते हुए मिशिगन स्थित फाइजर के संयंत्र में बाइडन ने कहा कि उनका मानना है कि इस साल के अंत तक हालात सामान्य हो जाएंगे।
 
कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे : अमेरिका के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है जिसकी वजह से टीके की खेप गंतव्य तक पहुंचाने में कम से कम तीन दिन में देरी हुई है और व्हाइट हाउस एवं राज्य इस समय टीकों की भरपाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
 
गरीब देशों को करेंगे 4 अरब डॉलर की मदद : इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गरीब देशों को कोरोनावायरस (कोविड-19) वैक्सीन की आपूर्ति के लिए 4 अरब डॉलर की मदद करनी की घोषणा करेंगे।
 
क्या बोले WHO के महानिदेशक : डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेबियस ने कहा कि कोरोना के मामले और इस महामारी से मौतें कम हो रही है। अब हमारे पास शक्तिशाली तरीके है जिसकी एक वर्ष पहले तक हम कल्पना ही कर सकते थे। उन्होंने कहा कि सभी देशों की सरकारों को इस महामारी के खिलाफ एकजुट होना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि कोरोना की वैक्सीन सभी देशों को मिले जो कि इस महामारी को खत्म करने और लोगों की जान बचाने का सबसे बेहतर तरीका है।
 
अर्जेंटीना में टीकाकरण पर बवाल : कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह से बाहर के लोगों को टीके दिए जाने पर विवाद के बीच अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टों फर्नांडीज ने स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देने के लिए कहा है। स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह में नाम नहीं होने के बावजूद एक जाने-माने स्थानीय पत्रकार को टीका दिए जाने की सिफारिश की थी। 
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11.03 करोड़ हो गई है और 24 लाख 41 हजार 582 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा लोग भारत में संक्रमित हुए हैं जबकि तीसरे स्थान पर ब्राजील है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की अनूठी पहल, पोस्टमैन घर आकर देगा पेंशन

उत्‍तर प्रदेश में प्रौद्योगिकी से सशक्त हुई एमएसएमई, योगी सरकार ने यूपी को बनाया डिजिटल औद्योगिक शक्ति केंद्र

यूपी में एम-पैक्स से 54 लाख किसान बने आत्मनिर्भर, योगी सरकार के महाअभियान का दिखा असर

बांग्लादेश में फिर मचेगा घमासान? PM पद की शपथ के साथ ही तारिक रहमान के खिलाफ विद्रोह की आहट, नहीं चली मोहम्मद यूनुस की मनमानी

क्या Epstein row के बीच AI Impact Summit में शामिल होंगे Bill Gates, क्यों बना हुआ है सस्पेंस

अगला लेख