Biodata Maker

कोरोना से राहत, भारत में एक्टिव मरीजों की संख्‍या घटकर 4,255

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (10:43 IST)
नई दिल्ली। भारत कोरोना मरीजों की संख्‍या तेजी से घटती जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले सामने आए जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4,255 रह गई। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,19,94,80,322 खुराक दी जा चुकी हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 73 हजार 949 हो गई, देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 39 हजार 056 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। महामारी की वजह से 5 लाख 30 हजार 638 लोगों की मौत हो गई।
 
पिछले 24 घंटे में कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में संक्रमण से मौत का एक-एक मामला सामने आया, जबकि संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में तीन नाम और जोड़े।
 
कोरोना से संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4,255 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 90 की कमी दर्ज की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

IRGC का स्‍ट्रेट ऑफ हार्मूज पर पूर्ण नियंत्रण, क्या 700 से ज्यादा तेल के जहाजों की मदद करेंगी अमेरिकी नौसेना

अगला लेख