Daily Horoscope
✕

कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने भारत यात्रा पर लगाई रोक

Webdunia
शनिवार, 1 मई 2021 (07:39 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के नये स्ट्रेन के तेजी से बढ़ते मामले के मद्देनजर भारत के साथ यात्रा प्रतिबंधित करने का फैसला किया है जो चार मई से लागू हो जायेगा भारत में प्रतिदिन 3 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। 
 
व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (CDC) की सलाह पर भारत के साथ यात्रा को प्रतिबंधित किए जाने का निर्णय लिया गया है। भारत में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं।

बिडेन ने इस संबंध में एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि
विश्वभर में कोरोना के नए स्ट्रेन का एक तिहाई से अधिक मामले भारत में हैं। देश के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित करके मद्देनजर यह प्रतिबंध आवश्यक है।
 
अमेरिका ने हाल ही में अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने और जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी थी। उसने कहा कि ऐसा करना सुरक्षित है क्योंकि भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच सभी तरह की चिकित्सीय देखभाल के संसाधन सीमित हो गए हैं।
 
इससे पहले ब्रिटेन, इटली, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, यूएई, पाकिस्तान और सिंगापुर सहित कई अन्य देश भी इसी तरह के प्रतिबंध लगा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख