Publish Date: Tue, 13 Apr 2021 (09:53 IST)
Updated Date: Tue, 13 Apr 2021 (09:57 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,971 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के मरीजों की संख्या 3,85,068 हो गई है। ठाणे में अब भी 57,515 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
एक अधिकारी ने कि सोमवार को सामने आए इन नये मामलों के अलावा संक्रमण से 26 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6,733 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.75 प्रतिशत है।
अब तक जिले में 3,20,820 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं जिसके बाद जिले में स्वस्थ होने की दर 83.32 प्रतिशत है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, कोविड-19 के 59,696 मामले हैं जबकि मृतक संख्या 1,261 है। (भाषा)