Hanuman Chalisa

भारत में 135 करोड़ की आबादी में मात्र 4 करोड़ का Corona टेस्ट

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (15:39 IST)
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) पर नियंत्रण करने के लिए परीक्षण का दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है और 28 अगस्त तक कुल जांच का आंकड़ा 4 करोड़ को पार कर गया।

उल्लेखनीय है कि भारत की करीब 135 करोड़ की आबादी है और तुलनात्मक रूप से देखें तो टेस्टिंग का आंकड़ा 4 करोड़ काफी कम है। दूसरी ओर 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में 28 अगस्त तक 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टेस्ट हो चुका है, जो कि वहां आबादी का करीब 25 फीसदी है।

भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (ICMR) की तरफ से शनिवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 28 अगस्त तक देश भर में कोरोना वायरस के कुल चार करोड़ 40 लाख 6609 नमूनों की जांच की जा चुकी है। परिषद के अनुसार 28 अगस्त को 9 लाख 28 हजार 761 नमूनों की जांच की गई।

देश में 21 अगस्त को रिकॉर्ड 10 लाख 23 हजार 836 कोरोना जांच की गई थी और एक दिन में 10 लाख से अधिक संक्रमण परीक्षण करने वाला विश्व में तीसरा देश था।

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों में देश में कोरोना वायरस के मामले कम नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 76,472 नए मामले सामने आए और कुल मरीजों की संख्या 34,63,973 पर पहुंच गई।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 1021 संक्रमितों की और मौत हुई और मृतकों की कुल संख्या 62,550 हो गई। संक्रमण से अब तक 26,48,998 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोरोना से स्वस्थ होने का रिकवरी रेट मामूली बढ़ोतरी के साथ 76.47 फीसदी पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 8.23 प्रतिशत है। देश में कोरोना के फिलहाल सक्रिय मामले 7 लाख 52 हजार 424 हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सत्ता की भूख में सनातन राष्ट्र के टुकड़े किए, हिंदू बाहुल्य सिंध भी पाकिस्तान को दे दिया, विभाजन विभीषिका दिवस पर योगी की हुंकार

दलित सम्मान से आदिवासी अधिकार तक: कांग्रेस ने साधा सामाजिक न्याय का नया सियासी नैरेटिव?

बालाघाट जिले में बैगा-बहुल गांवों में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप, 100 से ज्‍यादा बीमार, मौत की वजह अज्ञात

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; बेचैनी के बाद हुई एंजियोग्राफी, अस्पताल ने बताया हाल

अगला लेख