Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, भारत की पहली Corona टेस्टिंग मशीन इंदौर में आएगी

Webdunia
सोमवार, 1 जून 2020 (16:43 IST)
इंदौर। एक तरफ जहां इंदौर में कोरोना (Corona) मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है, वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने दावा किया है कि भारत में पहली कोरोना टेस्टिंग मशीन इंदौर में लगाई जाएगी। इससे जांच की गति में और तीव्रता आएगी। 
 
राज्य के अपर मुख्‍य सचिव (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान ने इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार Cobas-8800 मशीनर का ऑर्डर कर चुकी है। भारत में पहली बार यह मशीन इंदौर में ही आएगी। उन्होंने कहा ऑर्डर के बाद डिलेवरी में दो से ढाई महीने का वक्त लगता है। अमेरिका से आने वाली इस मशीन की कीमत साढ़े 8 करोड़ के लगभग है। 
 
हालांकि उन्होंने कहा कि हम सिर्फ मशीन पर आश्रित नहीं हैं। एक दिन वह भी था जब प्रदेश में रोज 60 टेस्ट ही हो पा रहे थे, लेकिन अब हम रोज 6000 से ज्यादा टेस्ट कर रहे हैं। भविष्य में इसे हम इस क्षमता को बढ़ाकर 15 हजार तक ले जाएंगे।   
 
उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि वायरस अभी गया नहीं है। अत: लोगों को पूरी तरह सावधान रहने की जरूरत है। सरकारी मशीनरी को भी अलर्ट रहने की जरूरत है। सुलेमान ने कहा कि आने वाले मानसून के मौसम में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी बारिश के समय दूसरे संक्रमण भी बढ़ जाते हैं।
 
मोहम्मद सुलेमान कहा कि इंदौर में कोरोना वायरस की शुरुआत संभवत: फरवरी में ही हो गई, लेकिन समय रहते इसका पता नहीं चल पाया। हालांकि उन्होंने लॉकडाउन को लेकर इंदौर की जनता की तारीफ की। उन्होंने कहा इसके चलते हम चीजों को ठीक कर पाए। अन्यथा स्थिति और खराब हो सकती थी। उन्होंने कहा कि हमने कहा ईश्वर करे जरूरत नहीं पड़े, लेकिन हमने 60 हजार बेड की व्यवस्था तैयार रखी है। साथ 6000 बेड ऐसे में बनाए हैं, ‍जहां ऑक्सीजन की व्यवस्था है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz पर संकट बरकरार, UN में बहरीन का प्रस्ताव गिरा, रूस-चीन का वीटो

क्या ईरान पर होगा Nuclear अटैक, डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

सनातनी एकजुट हों तो षड्यंत्रकारी भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगे : योगी

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

अगला लेख