dipawali
✕

खुशखबर, नए टेस्ट से जल्दी चलेगा कोरोना वायरस का पता

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (12:42 IST)
जिनेवा। वैज्ञानिकों ने एक नई जांच विकसित की है जो कोरोना वायरस का अधिक तेजी और सटीकता से पता लगा सकती है। इससे पॉलीमरेज श्रृंखला अभिक्रिया (पीसीआर) आधारित जांच पर दबाव से राहत मिल सकती है जिसका इस्तेमाल अभी किया जा रहा है।
 
कोविड-19 वैश्विक महामारी से लड़ने में अभी पीसीआर आधारित जांच का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संवेदनशील जांच में मरीज के मुंह के लार के नमूने की जांच की जाती है ताकि विषाणु की छोटी-से छोटी मात्रा का भी पता लगाया जा सके।
 
अब स्विट्जरलैंड में ईटीएच ज्यूरिख के इंस्टीट्यूट ऑफ एनवॉयनमेंटल इंजीनियरिंग के शोधकर्ताओं ने प्लाज्मोनिक फोटोथर्मल सेंसिंग पर आधारित अधिक सटीक जांच विकसित की है। इस पद्धति से सतह पर अणुओं के बीच संपर्क का पता लगाया जा सकता है।
 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 पर लगाम लगाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाना महत्वपूर्ण है। यह शोध पत्रिका एसीएस नैनो में प्रकाशित हुआ है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

नवीनतम

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

इंदौर के सारांश जैन ने रणजी में झटके 7 विकेट, म.प्र को दिलाई 162 रनों की बढ़त

डॉ. अशोक भार्गव अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित

वाणी साहित्य उत्सव 2026 इंदौर में 29 से 31 अक्टूबर को, साहित्य, संस्कृति और विचारों का राष्ट्रीय संगम

अगला लेख