Hanuman Chalisa

Corona के Side Effect : भारत में 40 करोड़ श्रमिकों पर गरीबी का संकट, रिपोर्ट में खुलासा

भाषा
बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (12:26 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के श्रम निकाय ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस संकट के कारण भारत में अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 40 करोड़ लोग गरीबी में फंस सकते हैं। अनुमान है कि इस साल दुनिया भर में 19.5 करोड़ लोगों की पूर्णकालिक नौकरी छूट सकती है।

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने अपनी रिपोर्ट ‘आईएलओ निगरानी- दूसरा संस्करण : कोविड-19 और वैश्विक कामकाज’ में कोरोना वायरस संकट को दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे भयानक संकट बताया है।

आईएलओ के महानिदेशक गाय राइडर ने कहा कि विकसित और विकासशील दोनों अर्थव्यवस्थाओं में श्रमिकों और व्यवसायों को तबाही का सामना करना पड़ रहा है। हमें तेजी से, निर्णायक रूप से और एक साथ कदम उठाने होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में दो अरब लोग अनौपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं। इनमें से ज्यादातर उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में हैं और ये विशेष रूप से संकट में हैं। कोविड-19 संकट से पहले ही अनौपचारिक क्षेत्र के लाखों श्रमिकों प्रभावित हो चुके हैं।

आईएलओ ने कहा, ‘भारत, नाइजीरिया और ब्राजील में लॉकडाउन और अन्य नियंत्रण उपायों से बड़ी संख्या में अनौपचारिक अर्थव्यवस्था के श्रमिक प्रभावित हुए हैं।‘

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारत में अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में काम करने वालों की हिस्सेदारी लगभग 90 प्रतिशत है, इसमें से करीब 40 करोड़ श्रमिकों के सामने गरीबी में फंसने का संकट है।‘ इसके मुताबिक भारत में लागू किए गए देशव्यापी बंद से ये श्रमिक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और उन्हें अपने गांवों की ओर लौटने को मजबूर होना पड़ा है।

राइडर ने कहा कि यह पिछले 75 वर्षों के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए सबसे बड़ी परीक्षा है। यदि कोई एक देश विफल होगा, तो हम सभी विफल हो जाएंगे। हमें ऐसे समाधान खोजने होंगे जो हमारे वैश्विक समाज के सभी वर्गों की मदद करें, विशेष रूप से उनकी, जो सबसे कमजोर हैं या अपनी मदद करने में सबसे कम सक्षम हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक रोजगार में सबसे अधिक कटौती अरब देशों में होगी, जिसके बाद यूरोप और एशिया-प्रशांत का स्थान होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

मीनाक्षी नटराजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा चुनाव लड़ने का अधिकार, भोपाल से दिल्ली तक सड़क पर कांग्रेस

ट्रंप की 'दोस्ती' पर उठे सवाल, अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर कैसी है भारत की प्रतिक्रिया?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी के खिलाफ बड़ी बगावत की इनसाइड स्टोरी

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 1500 मेधावी छात्रों का किया सम्मान

पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा झटका! अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतने लीटर तेल

अगला लेख