Hanuman Chalisa

लगातार तीसरे दिन 20 लाख से कम एक्टिव मरीज, संक्रमण दर घटकर 6.21%

Webdunia
गुरुवार, 3 जून 2021 (11:00 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,34,154 नए मामले आने से महामारी के कुल मामले 2,84,41,986 पर पहुंच गए जबकि संक्रमण दर गिरकर 6.21 प्रतिशत रह गई है।

ALSO READ: सावधान, एक ही मरीज में तीनों तरह के फंगस, यूपी में दूसरा मामला
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से 2,887 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,37,989 पर पहुंच गई जबकि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन 20 लाख से नीचे है।
 
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के लिए 21,59,873 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक देश में 35,37,82,648 नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 6.21 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 10वें दिन 10 प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 7.66 प्रतिशत रह गई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 17,13,413 मरीज कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.02 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले वाली लोगों की राष्ट्रीय दर 92.79 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 80,232 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार 21वें दिन नए मामलों से अधिक है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,63,90,584 हो गई है जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.19 प्रतिशत हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख