ramcharitmanas

WhatsApp से जुड़ी बड़ी खबर, Status पर डलेगा सिर्फ 15 सेकंड का वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (08:38 IST)
देश में लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने घरों में हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।  बड़ी संख्या में लोग वर्क फ्रॉम होम भी कर रहे हैं। इस वजह से डाटा नेटवर्क पर बहुत दबाव पड़ रहा  है। ऐसे में फेसबुक के मालिकाना हक वाली मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने एक बड़ा फैसला किया है।

इस एप पर अब सिर्फ 15 सेकंड का स्टे्टस वीडियो लगाने की अनुमति होगी। जबकि पहले 30 सेकंड तक का स्टेट्स वीडियो डाला जा सकता था।

बताया जा रहा है कि भारत में लॉकडाउन में सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर पर ट्रैफिक को घटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर व्हाट्सएप की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

इस संबंध में डब्ल्यूबीटाइंफो की ओर से रविवार को एक ट्वीट किया गया। इसमें कहा गया कि आप अब 16 सेकंड के वीडियो को व्हाट्सएप स्टेट्स नहीं बना सकते। सिर्फ 15 सेकंड तक के वीडियो को इसकी इजाजत है। सर्वर इंस्फ्रास्ट्रक्चर के ऊपर से दबाव को घटाने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

Chitrakoot Flood : चित्रकूट में बाढ़ का कहर, 30 फीट ऊपर बह रही मंदाकिनी, रामघाट का 300 मीटर पुल बहा, MP समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

CM का सख्त आदेश, 'तारीख पर तारीख' अब नहीं चलेगी, 5 साल पुराने राजस्व मामलों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

धामी सरकार की सख्ती, भड़काऊ बयान मामले में मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार, CM धामी बोले- उत्तराखंड में नफरत की कोई जगह नहीं

किसानों के लिए बड़ी राहत, गुजरात सरकार ने बढ़ाई कृषि उपकरण खरीद की समय सीमा, अब 15 दिन का और मौका

अगला लेख