Hanuman Chalisa

लॉकडाउन के दूसरे दिन पश्चिम बंगाल में थमी जनजीवन की रफ्तार

Webdunia
शनिवार, 25 जुलाई 2020 (11:13 IST)
कोलकाता। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के मकसद से राज्य भर में लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के चलते शनिवार को पश्चिम बंगाल में जनजीवन की रफ्तार थम सी गई।

ALSO READ: कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल की Coronavirus संक्रमण से मौत
हफ्ते में 2 दिन प्रतिबंध लगाने की राज्य सरकार की योजना के तहत राज्य की सभी दुकानें बंद रहीं और परिवहन के सभी माध्यम सड़कों से नदारद रहे। इसी तरह का लॉकडाउन अगले बुधवार को भी प्रभावी रहेगा। राज्य में लॉकडाउन के दौरान केवल दवा की दुकानों और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों को खुला रखने की अनुमति होगी।
 
कोलकाता हवाईअड्डे पर विमानों के परिचालन पर लॉकडाउन के दौरान रोक रहेगी क्योंकि सरकार ने नागर विमानन मंत्रालय से अनुरोध किया है कि लॉकडाउन के दौरान किसी उड़ान का परिचालन न किया जाए।
 
पुलिस ने बिना वैध कारण के सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए महानगर में सभी बड़े चौराहों पर गश्त की। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को घर से बाहर निकलने से रोकने के लिए विभिन्न हिस्सों में अवरोधक भी लगाए गए हैं।
 
सार्वजनिक और निजी कार्यालय बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों पर नहीं दिखा क्योंकि सरकार ने उनके परिचालन को भी प्रतिबंधित किया है। व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार भी बंद रहे। हावड़ा और सियालदाह स्टेशनों पर कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं।
 
लॉकडाउन के पहले दिन, बृहस्पतिवार को 3,800 से अधिक लोगों को लॉकडाउन संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया।
 
पश्चिम बंगाल में अब तक 53,973 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और शुक्रवार तक कुल 1,290 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बहरीन में Amazon के हेडर्क्वाटर पर ईरान का मिसाइल अटैक

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

मध्य पूर्व में व्याप्त संकट से अरब क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के लिए गहराता जोखिम

Gmail की 22वीं सालगिरह पर बड़ा तोहफा, अब बदल सकेंगे अपनी पुरानी ईमेल आईडी, जानें आसान स्टेप्स

अगला लेख