Festival Posters

भारत में कोविड-19 के मामले 13 लाख के पार, 31,358 की मौत

Webdunia
शनिवार, 25 जुलाई 2020 (11:00 IST)
4
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार को 13 लाख से पार हो गई। महज 2 दिन पहले संक्रमण के मामले 12 लाख के पार हुए थे। इस संक्रामक रोग से देश में अब तक 8,49,431 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 48,916 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 13,36,861 पर पहुंच गई जबकि 757 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 31,358 हो गई।
 
देश में अब भी 4,56,071 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। अभी तक करीब 63.54 प्रतिशत लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
बीते 24 घंटों में जिन 757 लोगों की मौत हुई है उनमें से 278 की महाराष्ट्र, 108 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 59 की उत्तर प्रदेश, 49 की आंध्र प्रदेश, 35 की पश्चिम बंगाल, 32 की दिल्ली, 26 की गुजरात, 14 की जम्मू कश्मीर, 11 की मध्य प्रदेश और आठ-आठ लोगों की राजस्थान और तेलंगाना में मौत हुई।
 
असम, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 6-6, पंजाब में 5, केरल और हरियाणा में 4-4, बिहार और झारखंड में 3-3 तथा पुडुचेरी, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में 1-1 मरीज ने जान गंवाई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न विज्ञान का तर्क, न समय की मार, इंतजार के 12 साल, आज भी गुरु के 'जागने' की आस में पथराई हजारों आंखें

भारत में निपाह वायरस से हड़कंप, संक्रमण के 2 केस आए सामने, क्‍या बोला WHO

Ajit Pawar plane crash Baramati : 'ट्रैफिक जाम' ने तय किया जिंदगी और मौत का फासला, ब्रेसलेट बना आखिरी पहचान, 5 सपनों की दर्दनाक मौत

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

ट्रंप को क्‍यों आई भारत की याद, क्‍या चीन को घेरने की है तैयारी, PM मोदी को भेजा 'पैक्स सिलिका' का न्‍योता

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: किश्तवाड़ के डोलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

ट्रंप ने केविन वॉर्श को सौंपी फेड रिजर्व की कमान, क्या होगा अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर?

सुनेत्रा पवार संभालेंगी अजित दादा की विरासत, होंगी महाराष्‍ट्र की पहली महिला उपमुख्‍यमंत्री, कैसा रहा है उनका राजनीतिक करियर?

क्या मीडिल ईस्ट में छिड़ने वाला है महायुद्ध, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से बात की

अगला लेख