Hanuman Chalisa

स्पेशल स्टोरी : लॉक डाउन हटने से पहले यूपी में कहीं खुशी, कहीं निराशा

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 1 मई 2020 (13:09 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर 1 महीने से अधिक समय लॉक डाउन का हो चुका है और यह लॉक डाउन सरकार के निर्देश के हिसाब से 3 मई के बाद समाप्त होना है। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़े संक्रमण को देखते हुए अब आम जनता के बीच एक बड़ा सवाल घूम रहा है कि 3 तारीख के बाद उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन हटेगा की आगे बढ़ेगा।
 
इसका सीधा जवाब अभी तक तो किसी के पास नहीं है लेकिन भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 3 अलग-अलग बनाए गए जोन को लेकर कुछ जगहों पर प्रदेश की जनता इस बात को स्वीकार रही है। 3 मई के बाद उनके जिले को छूट मिल जाएगी तो कुछ जिलों में संशय का माहौल है और तो कुछ जिलों में निराशा है।
 
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से बनाए गए जोनों में उत्तर प्रदेश में रेड जोन में 19 जिले हैं और ऑरेंज जोन में 36 जिले हैं। वहीं ग्रीन जोन में 20 जिले हैं। अगर उत्तर प्रदेश में 3 मई के बाद छूट मिलती है तो सबसे ज्यादा फायदा ग्रीन जोन को होने वाला है और उसके बाद थोड़ा फायदा और ऑरेंज जोन को मिल सकता है।
 
रेड जोन पर लॉक डाउन बढ़ाए जाने की खतरे बना हुआ है जिसको लेकर रेड जोन में आने वाले जिले के लोग जहां बेहद निराश हैं तो वही ऑरेंज जोन मैं आने वाले जिलों के लोगों जहां खुशी है तो थोड़ी निराशा भी है।
 
ग्रीन जोन मैं आने वाले जिलों के लोगों में लॉक डाउन समाप्त होने की खुशी अभी से दिखाई देने लगी है जबकि अभी केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है।
 
ग्रीन जोन - चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर, बलिया,कानपुर देहात, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, अमेठी,बाराबंकी, खीरी, हाथरस।
 
ऑरेंज जोन - बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बस्ती, बदायूं, संभल, औरैया, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती,मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई, कौशाम्बी,शामली, सीतापुर, बहराइच।
 
रेड जोन- कानपुर नगर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में संभावित सबसे बड़े इनसाइडर ट्रेडिंग घोटाले की जांच, डोनाल्ड ट्रंप के ऐलानों से पहले संदिग्ध सौदेबाजी पर सवाल

पश्चिम बंगाल की रैली में राहुल गांधी का बड़ा बयान,बोले- मैं PM मोदी से नहीं डरता,मेरे ऊपर 36 केस, ममता बनर्जी पर क्‍यों नहीं?

इंदौर में बढ़े गर्मी के तीखे तेवर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

AAP के बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, संजय सिंह बोले- सभापति को पत्र लिखेगी आम आदमी पार्टी, पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP

इसराइल के PM बेंजा‍मिन नेतन्‍याहू को है प्रोस्टेट कैंसर, पहली बार खोला हेल्थ सीक्रेट, अब तक क्‍यों नहीं बताई यह बात?

अगला लेख