Hanuman Chalisa

बड़ी खबर : Lockdown के खत्म होने के बाद भी विमान में यात्रियों को नहीं मिलेगा खाना

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (14:25 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के खत्म होने और वाणिज्यिक यात्री विमानों के फिर से उड़ान भरने के बाद इंडिगो बार-बार अपने विमानों की अच्छे तरीके से सफाई करेगा। कुछ वक्त के लिए विमान में भोजन परोसना बंद करेगा अैर हवाईअड्डे पर चलने वाली बसों में अधिकतम 50 फीसदी सीटें ही भरेगा।
 
एयरलाइन के सीईओ रोनजॉय दत्ता ने शुक्रवार को कहा, ‘इन जैसी परिस्थितियों में कंपनियां वृद्धि या लाभ का प्रबंधन नहीं करती बल्कि नकदी के प्रवाह का प्रबंधन करती है। इसका मतलब है कि हमारा एकमात्र ध्यान नकदी के प्रवाह पर है। हम अपनी सभी निर्धारित लागतों का अध्ययन कर रहे हैं और उन्हें कम करने के रास्ते तलाश रहे हैं।‘
 
दत्ता ने कहा कि लॉकडाउन के बाद इंडिगो की योजना सबसे पहले सेवाओं को शुरू करना तथा धीरे-धीरे क्षमता बढ़ाना होगा।
 
दत्ता ने शुक्रवार को कर्मचारियों को किए ईमेल में कहा, ‘हम हमेशा से सुरक्षा का अधिक ख्याल रखते हैं और अब हमें स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा। इसे ध्यान में रखते हुए हम अपनी कई संचालनात्मक प्रक्रियाओं को बदलने पर विचार कर रहे हैं। नई प्रक्रियाएं अभी तय नहीं हुई हैं।‘
 
इसमें कहा गया है, ‘हम अपने विमानों को पहले के मुकाबले कई बार अच्छे तरीके से साफ करेंगे। हम कुछ समय के लिए विमान में भोजन परोसने की सेवा बंद करेंगे और हम अपने कोच को 50 प्रतिशत तक ही भरेंगे। हम जल्द ही नई प्रक्रियाएं लेकर आएंगे।
 
भारत ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर लगाम लगाने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लागू कर रखा है। इसके साथ ही सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को इस अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।
 
हालांकि, भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने बंद के दौरान मालवाहक विमानों, तट पर हेलीकॉप्टर अभियानों, इलाज मुहैया कराने के लिए आवश्यक विमानों और विशेष उड़ानों को अनुमति दे रखी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

122.28 करोड़ की फसल क्षतिपूर्ति: 4 मई को किसानों के खाते में आएगा पैसा, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता, पू्र्व CM उमा भारती का बड़ा बयान, भोपाल में लोधी समाज का शक्ति प्रदर्शन

Digital arrest scam पर बड़ा एक्शन, 9,400 WhatsApp ब्लॉक, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का खुलासा

Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी को जमानत, मेघालय कोर्ट का बड़ा फैसला, इंदौर के राजा मर्डर केस में आरोपी, हनीमून के दौरान रची थी साजिश

अगला लेख