अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने की 5 बैंककर्मियों की हत्या

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (14:15 IST)
हेरात (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में आतंकवादियों ने देश के केंद्रीय बैंक 'दा अफगानिस्तान बैंक' के 5 कर्मचारियों की हत्या कर दी है।
 
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जैलानी फरहाद ने बताया कि केंद्रीय बैंक के कर्मचारी गुरुवार को सीमावर्ती शहर इस्लाम काला से प्रांतीय राजधानी हेरात शहर की ओर जा रहे थे, तभी कुहसान जिले के अहमद अबाद इलाके में सशस्त्र आतंकवादियों के एक समूह ने उनकी अपराह्न लगभग 3.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी।
ALSO READ: अफगानिस्तान में गुरुद्वारे पर आत्मघाती हमला
घटना को अंजाम देने के बाद आतंकवादी घटनास्थल से फरार हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि बैंककर्मियों ने शहर लौटने से पहले पुलिस को अपनी यात्रा के बारे में जानकारी नहीं दी थी। यह घटना निशाना बनाकर किए गए हमलों की हालिया श्रृंखला में सबसे बड़ी है।
 
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने हमले के लिए तालिबान आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन आतंकवादी समूह ने इस संबंध में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि देश में संयुक्त राष्ट्र मिशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 2019 में आतंकवादी घटनाओं में 3,400 से अधिक नागरिक मारे गए और 6,900 से अधिक अन्य घायल हो गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

अगला लेख
More