suvichar

इंदौर में कोरोना से 3 और मौत, अब तक 1,727 संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (10:49 IST)
इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से 3 और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 86 पर पहुंच गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 2 दिन में कोविड-19 से संक्रमित 3 मरीजों ने शहर के अलग-अलग अस्पतालों में आखिरी सांस ली।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के शिकार मरीजों में 82, 63 और 40 वर्ष के तीन पुरुष शामिल हैं। ये लोग अलग-अलग पुरानी बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे।

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 28 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,699 से बढ़कर 1,727 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 663 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में शुक्रवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.98 प्रतिशत थी।

हालांकि, 29 दिन पहले की स्थिति की तुलना में इस मृत्यु दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी।

इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

नवीनतम

NIA की बड़ी कार्रवाई, 7 विदेशी नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट, अमेरिकी नागरिक समेत 6 यूक्रेनियन आरोपी

रामलला की नगरी से आंगनवाड़ी बहनों को योगी सरकार का तोहफा, 12000 मानदेय, 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट, फर्जी PMO अधिकारी बनकर पहुंचा युवक, हथियार के साथ पकड़ा गया

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

अगला लेख