Daily Horoscope
✕

केरल में नहीं थम रहा Corona का कहर, 22 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए, BJP-CPI में आरोप-प्रत्यारोप

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (19:16 IST)
केरल में पिछले कुछ दिनों में देश के कुल कोविड-19 मामलों के आधे मामले सामने आए हैं, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच तीखी बहस छिड़ गई। केरल, भारत में सबसे बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था रखने वाला राज्य होने का दावा करता है।

दक्षिणी राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 22,056 नए मामले सामने आए, जो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 43,654 मामलों के आधे से अधिक हैं। राज्य के स्वास्थ्य विशेषज्ञ और नीति निर्माता जहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के लिए राज्य में एंटीबॉडी की सबसे कम मौजूदगी होने को कारण बता रहे हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राज्य की माकपा सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की विफलता पूरे भारत के लिए बड़ा खतरा है।

भाजपा और इसके मंत्री पर पलटवार करते हुए माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक ने केंद्र से आग्रह किया कि मुफ्त की सलाह देने के बजाए केरल को ज्यादा टीका मुहैया कराया जाना चाहिए। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑफ पैलिएटिव मेडिसिन के प्रमुख डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक वायरस के प्रसार को रोकने के दो उपाय हैं।
ALSO READ: मेडिकल एजुकेशन में OBC को 27% और EWS के लिए 10% आरक्षण, PM मोदी ने कहा- नया प्रतिमान होगा स्थापित
सुरेश कुमार ने कहा कि एक उपाय, टीकाकरण के माध्यम से और दूसरा, प्राकृतिक रूप से है। आईसीएमआर (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार केरल में एंटीबॉडी की सबसे कम मौजूदी है जो 44 प्रतिशत है और इसलिए शेष 56 फीसदी लोगों में वायरस संक्रमण का खतरा है, जबकि अधिकतर दूसरे राज्यों में यह दर 70 फीसदी है। सुरेश कुमार ने कहा कि लोगों में प्रतिरोधक स्तर बढ़ने तक संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ती रहेगी।

इसाक ने विशेषज्ञों की राय को ट्वीट किया और कहा कि केरल में सबसे कम लोगों में एंटीबॉडी की मौजूदगी है जो 44 प्रतिशत है, जबकि मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 79 प्रतिशत है। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि जिन राज्यों में लोगों में एंटीबॉडी की मौजूदगी कम है उन्हें ज्यादा संख्या में टीका मुहैया कराया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

​काशी का कायाकल्प : 35,156 करोड़ के विकास ने बदली तस्वीर, GDP बढ़कर 56,900 करोड़ पहुंची

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अब 'तीसरी आंख', 80 की स्पीड पार करते ही कटेगा ऑनलाइन चालान

लखनऊ की खूबसूरत मॉडल-इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे और करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी

अगला लेख