Hanuman Chalisa
✕

राहत भरी खबर, 62 दिन बाद देश में कोरोना संक्रमण के 1 लाख से कम नए मामले

Webdunia
मंगलवार, 8 जून 2021 (07:18 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की दूसरी लहर में 62 दिन बाद देश में एक दिन में 1 लाख से कम नए कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना को मात देने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है जबकि एक्टिव मरीज लगातार कम हो रहे हैं।
 
पिछले 24 घंटों में देश में 85,979 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 2094 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 6 अप्रैल को 96082 नए कोरोना मरीज मिले थे। देश में अब तक 3.51 लाख लोग कोरोना की वजह से मारे जा चुके हैं।
 
महाराष्ट्र में सोमवार को इस साल नौ मार्च के बाद कोविड-19 के सबसे कम 10,219 नए मामले सामने आए और 154 मरीजों की मौत हो गई जबकि 21,081 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,42,000 हो गई।
 
कर्नाटक, केरल, और तमिलनाडु समेत सभी दक्षिण भारतीय राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्‍या तेजी से कम हो रही है। तमिलनाडु में सोमवार को 20 हजार से कम नए कोरोना मरीज मिले तो केरल में नए संक्रमितों की संख्या 10 हजार से कम रही। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को कोरोना वायरस टीके की 31 लाख से अधिक खुराकें लगाई गई। इसके  साथ ही देश में कोविड टीके की लगायी गयी खुराकों की कुल संख्या 23.59 करोड़ को पार कर गई।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि अब 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के टीकाकरण के लिए राज्यों को 21 जून से मुफ्त टीका उपलब्ध कराया जाएगा और आने वाले दिनों में टीकों की आपूर्ति में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी की जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

अगला लेख