Hanuman Chalisa

घट रहे हैं कोरोना मरीज, एक्टिव केसेस घटकर 4000 से कम

Webdunia
रविवार, 11 दिसंबर 2022 (10:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नए मामले सामने आने से देश में अब तक महामारी से  संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 74 हजार 822 हो गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,913 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, केरल द्वारा संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में तीन और नाम जोड़े जाने तथा महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में मौत का एक और मामला सामने आने के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 658 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,913 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 134 की कमी दर्ज की गई है। व
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 40 हजार 251 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.97 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

ईरान से युद्ध पर अमेरिका 37.5 अरब डॉलर फूंक चुका, 67 अरब डॉलर और चाहिए

LIVE: CJP का आज देशभर में प्रदर्शन, सरकार से भी होगी बात

CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, CJP का प्रदर्शन जारी

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

अगला लेख