Hanuman Chalisa

भारत में 96.44 लाख लोग कोरोनासंक्रमित, करीब 4 लाख एक्टिव मरीज

Webdunia
रविवार, 6 दिसंबर 2020 (11:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 96.44 लाख हो गई है, जिनमें से 91 लाख से अधिक लोगों के स्वस्थ हो जाने के बाद संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.37 प्रतिशत हो गई है। देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या करीब चार लाख रह गई है।

ALSO READ: क्या भारत में भी फाइजर को मिलेगी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी में इस्तेमाल की इजाजत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के 36,011 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 96,44,222 हो गई है, जिनमें से 482 और लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1.40 लाख के पार हो गई है।
 
देश में संक्रमित होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 91,00,792 हो गई है, जिसके बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 94.37 प्रतिशत हो गई है, जबकि कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 प्रतिशत बनी हुई है।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,03,248 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.18 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 5 दिसंबर तक 14,69,86,575 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से शनिवार को 11,01,063 नमूनों की जांच की गई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

ईरान से युद्ध पर अमेरिका 37.5 अरब डॉलर फूंक चुका, 67 अरब डॉलर और चाहिए

LIVE: CJP का आज देशभर में प्रदर्शन, सरकार से भी होगी बात

CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, CJP का प्रदर्शन जारी

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

अगला लेख