ramcharitmanas

बिहार में कोरोना केस में गिरावट, संक्रमण दर 2 प्रतिशत से भी कम

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (08:00 IST)
पटना। बिहार में जारी लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमण की दर घटकर 2 प्रतिशत से भी कम रह गई है और स्वस्थ होने की दर अब बढ़कर 94.87 प्रतिशत पहुंच गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 131916 लोगों की कोरोना जांच की गई और इस दौरान 2603 नए पॉजिटिव मिले हैं । वहीं 6641 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राज्य में संक्रमण की दर अब घटकर 1.97 प्रतिशत हो गई है, वहीं स्वस्थ होने की दर बढ़कर 94.87 प्रतिशत पहुंच गई है।
 
5 मई को लॉकडाउन लगाए जाने से पहले संक्रमण की दर 15.57 प्रतिशत और स्वस्थ होने की दर 78.38 प्रतिशत थी। उस समय राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 13 हजार से अधिक थी जबकि अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 30992 हो गई है।
 
विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 99 संक्रमित की जान गई, जिसमें सर्वाधिक 15 लोगों की मौत पटना में हुई है । राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब बढ़ कर 4845 हो गई है।
 
कोरोना संक्रमण की वजह से पटना के बाद बेगूसराय और पश्चिम चंपारण में 10-10, सारण में 09, मुजफ्फरपुर में 05, अररिया, पूर्वी चंपारण, रोहतास और वैशाली में 04-04, भोजपुर, जमुई, कैमूर और नवादा में 03-03, बांका, भागलपुर, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, मधुबनी, सहरसा और सीवान में 02-02, किशनगंज, मधेपुरा, समस्तीपुर, मुंगेर, नालंदा और शेखपुरा में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

नवीनतम

रांची में छात्र आंदोलन के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, बोलीं- आंसू गैस और पेलेट से नहीं डरे, इससे भी नहीं डरेंगे

NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा खुलासा! ऐसे चुराए गए थे सवाल, हैरान करने वाला तरीका आया सामने

20 जुलाई को कहां थे भागवत? RSS के Gen-Z संवाद पर CJP प्रमुख दीपके का हमला, बोले- अब बहुत देर हो गई!

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, झारखंड सरकार देगी 3 करोड़ रुपए की मदद

कई राज्यों में आफत की बारिश और बाढ़ का अलर्ट, जानें आपके राज्य का हाल

अगला लेख