Hanuman Chalisa

राजस्थान में भी बढ़े Corona के 35 नए मामले, कुल 301 संक्रमित

भाषा
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (07:39 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार बढ़कर 301 हो गई है। इसमें सोमवार को संक्रमण के 35 नए मामले शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि कोटा शहर में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए 1 व्यक्ति की रविवार देर रात मौत हो गई।
ALSO READ: राजस्थान के 22 ज़िलों में कोरोना वायरस, संक्रमण चेन रोकने में भीलवाड़ा बन सकता है मिसाल
सोमवार को संक्रमित पाए गए 35 मरीजों में से कोटा के उस परिवार के 9 लोग शामिल हैं जिसके संक्रमण की पुष्टि सोमवार को हुई थी जबकि उसकी मौत रविवार रात हो गई थी।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोटा के एमबीएस अस्पताल में 60 साल के 1 व्यक्ति को निमोनिया, बुखार और खांसी की शिकायत के साथ भर्ती कराया गया था। वे कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए और रात 11 बजे उनकी मौत हो गई।
ALSO READ: Corona से राजस्थान में बुजुर्ग की मौत, 6 नए मामले आए सामने
उन्होंने बताया कि सोमवार को संक्रमित पाए गए 35 नए मामलों में जयपुर में 8, झुंझुनू में 5, जोधपुर में 4 (3 ईरान से लौटे) दौसा में 3, डूंगरपुर में 2, टोंक में 2 व बीकानेर में 1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, वहीं बीकानेर में भी तबलीगी जमात के 1 सदस्य की पत्नी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के 33 जिलों में से 22 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हैं और राज्य में अब तक 301 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में सबसे अधिक 100 संक्रमित मरीज जयपुर में, जोधपुर में 57 मरीजों में से 36 ईरान से जोधपुर लाए गए लोग शामिल हैं।
 
भीलवाड़ा में 27, झुंझुनूं में 23, टोंक में 20, चूरु में 10, प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 5, अजमेर में 5, अलवर में 5, बीकानेर में 11, उदयपुर में 4, भरतपुर में 5, दौसा में 6, बांसवाड़ा में 2, पाली में 2, कोटा में 10 मृतक सहित, जैसलमेर, करौली, नागौर, धौलपुर और सीकर में 1-1 संक्रमित मरीज पाया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

NEET Re-Exam 2026: कितना कठिन था पेपर, कट-ऑफ पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट्स एनालिसिस

Gold Rate Today: औंधे मुंह गिरने के बाद अचानक रॉकेट बना सोना, जानें 22 जून को आपके शहर में 22K और 24K का भाव

गूगल मैप्स से रास्ता ढूंढ रही महिला इंटर्न को भीड़ ने किया निर्वस्त्र, ‘बच्चा चोरी’ की अफवाह पर बर्बरता

NEET Re-Exam 2026 खत्म, पर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े हैं छात्र? जानें NTA का 'नो लीक' दावा और आगे क्या?

CM भूपेंद्र पटेल का युवाओं से आह्वान: विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगी युवा शक्ति

अगला लेख