Hanuman Chalisa

covid-19: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा, संक्रमित लोगों की संख्या 868 हुई

भाषा
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (07:16 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 13 दिनों से लॉकडाउन जारी होने के बावजूद महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को ही राज्य में कोविड-19 के 120 नए मामले आए हैं।
ALSO READ: Corona : महाराष्ट्र की जेलों से रिहा होंगे 11 हजार कैदी
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक 868 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सोमवार को राज्य में संक्रमण से 7 और लोगों की मौत हुई। वसई में 9 महीने की गर्भवती महिला सहित ये मौतें मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में हुई हैं। राज्य में अभी तक 52 लोग कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण मरे हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र में CISF के 6 जवान Corona से संक्रमित
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोविड-19 से मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित है और सोमवार को वहां 68 नए मामले सामने आए हैं। शहर में अभी तक 526 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 34 लोगों की मौत हुई है।
 
अधिकारी ने बताया कि गौर करने की बात यह है कि सोमवार को जिन 7 लोगों की मौत हुई है, उनमें से किसी ने विदेश यात्रा नहीं की थी। हालांकि सभी को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां थीं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में सोमवार को हुई 7 मौतों में से 4 मुंबई जबकि अन्य 3 नवी मुंबई, ठाणे और वसई में हुई हैं।
 
कोविड-19 के 120 नए मामलों के संबंध में उन्होंने कहा कि इनमें से 68 मुंबई जबकि 41 पुणे से हैं। उन्होंने बताया कि अन्य मामलों में औरंगाबाद से 3, वसई-विरार, सतारा और अहमदनगर से 2-2 जबकि जालना और नासिक से 1-1 मामले आए हैं।
 
9 महीने की गर्भवती 30 वर्षीय जिस महिला की कोविड-19 से मौत हुई है, वह शायद राज्य में वायरस संक्रमण से मरने वाली सबसे कम उम्र की महिला है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक हुई 52 मौतों में से 34 मुंबई में, ठाणे में 9, पुणे में 5 और औरंगाबाद, बुलढाणा, जलगांव और अमरावती में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।महाराष्ट्र में अभी तक 868 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
इनमें से मुंबई में 526, पुणे में 141, सांगली में 25, ठाणे में 85, अहमदनगर में 23, नागपुर में 17, औरंगाबाद में 10, लातूर में 8, बुलढाणा और सतारा में 5-5, यवतमाल में 4, उस्मानाबाद में 3, कोल्हापुर, रत्नागिरि, जलगांव और नासिक में 2-2 जबकि सिंधुदुर्ग, गोंदिया, वाशिम, अमरावती, हिंगोली और जालना में 1-1 मामले सामने आए हैं।
 
उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 17,563 लोगों के नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 15,808 संक्रमित नहीं पाए गए जबकि 868 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया कि उपचार के उपरांत ठीक होने के बाद 70 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वेनेजुएला में 38 सेकंड में दो बड़े भूकंप, बेसबॉल मैच में भगदड़, मैदान छोड़ भागे खिलाड़ी और दर्शक

LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

अगला लेख