Hanuman Chalisa

नए साल के पहले दिन कोरोना का कहर, 24 घंटे में 22,775 नए मरीज, 1431 ओमिक्रॉन संक्रमित

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (12:36 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के 24 घंटों में कोरोना के 22,775 नए मरीज मिले हैं जबकि 220 लोग मारे जा चुके हैं। देश में ‘ओमीक्रोन’ के 161 नए मामले सामने आने के बाद इस कोरोना वैरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमीक्रोन स्वरूप के 1,431 मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 488 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं।
 
कोरोना वायरस के नए स्वरूप के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351,केरल में 118 और गुजरात में 115 मामले सामने आए हैं।
 
मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के दैनिक मामले 65 दिन बाद 16,000 से अधिक के आंकडे को पार कर गए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,61,579 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,781 हो गई है।
 
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए हैं तथा 220 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,81,080 हो गई है। इससे पहले देश में 6 अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 22,431 नए मामले सामने आए थे। वहीं, 30 नवंबर को उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक लाख के पार चली गई थी।
 
Koo App
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मामले संक्रमण के मामलों का 0.30 प्रतिशत हैं, जबकि संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.32 प्रतिशत है। इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 13,420 की वृद्धि हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

नवीनतम

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष

अगला लेख