Dharma Sangrah

चीन में कोरोना ने फिर से किया पलटवार, फ्लाइट्स रद्द, स्‍कूल बंद और लोग हो गए घरों में कैद

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (09:49 IST)
बीजिंग। चीन में एक बार फिर कोरोना ने पलटवार कर दिया है। गुरुवार को कोविड मामलों की की वजह से अथॉरिटीज को स्‍कूलों को बंद करना पड़ गया और सैकड़ों फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। चीन में अथॉरिटीज ने नई लहर के लिए पर्यटकों के एक ग्रुप को जिम्‍मेदार ठहराया है।

ALSO READ: रूस में कोरोना का नया वेरिएंट, खतरनाक कोविड सब वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत
 
चीन ने हमेशा से जीरो कोविड नीति का पालन किया है। इस वजह से उसने बॉर्डर पर सख्‍ती बरती और लॉकडाउन को कड़ाई से अपनाया। यहां तक कि जब दूसरे देश प्रतिबंधों में ढील दे रहे थे, चीन ने सख्‍त प्रतिबंध लागू कर रखे थे। महामारी को चीन में घरेलू स्‍तर पर अब तक नियंत्रित करके रखा गया लेकिन लगातार 5वें दिन आए नए केसेज ने अथॉरिटीज को परेशान कर दिया है। ये ज्‍यादातर केसेज उत्‍तरी और उत्‍तरी-पश्चिमी प्रांत में सामने आए हैं। अथॉरिटीज ने अब यहां पर प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है।

ALSO READ: बड़ी खबर, भारत में लगी 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन, 10 माह में रचा इतिहास
 
सरकारों ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है और पर्यटन स्‍थलों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्थित स्‍कूलों और सभी मनोरंजन स्‍थलों पर ताले लगा दिए गए हैं। साथ ही हाउसिंग कंपाउंड्स पर भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। कुछ क्षेत्रों जैसे लांझूहो में नागरिकों को जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकलने के लिए कहा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में एयरपोर्ट्स पर सैकड़ों फ्लाइट्स को कैंसल किया गया है। सियान और लांझूहो से उड़ान भरने वाली करीब 60 फीसदी फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं।
 
महामारी के मद्देनजर नागरिकों को भी उनके घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बुधवार को 'ग्‍लोबल टाइम्‍स' की तरफ से वॉर्निंग दी गई थी कि मंगोलिया में नए केसेज की वजह से कोयले के आयात पर असर पड़ेगा और सप्‍लाई चेन खासी प्रभावित हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

TMC manifesto : 10 प्रतिज्ञाओं' के साथ चुनाव मैदान में 'दीदी', ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा-पत्र, BJP पर साजिश का आरोप

IRIS Dena हमले के बाद भारत के खिलाफ साजिश! Pakistan ने चलाया झूठा अभियान, OSINT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

MP Ladli Laxmi Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानिए पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

धाकड़ धामी अब हो गए धुरंघर, 2027 में लगाएंगे सिक्सर : राजनाथ सिंह

PM मोदी ने ईरान के राष्‍ट्रपति को लगाया फोन, ईद और नवरोज की दी बधाई, हमलों को लेकर क्‍या बोले Modi

दिल्ली में UNI परिसर की सीलिंग के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी, PCI ने की निंदा

Kerala Assembly Elections : भाजपा ने जारी की उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची, PM मोदी और अमित शाह करेंगे जोरदार प्रचार, चुनाव को लेकर बनाया खास प्लान

अगला लेख