Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री बोले, सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है भ्रम...

अवनीश कुमार
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (21:30 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की ट्यूबलाइट और बल्ब बंद करने को लेकर ग्रिड फेल होने का वायरल हो रहे मैसेज का खंडन उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी शरारती तत्व के द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है। इस भ्रम में आप लोग बिलकुल न आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की ट्यूबलाइट और बल्ब बंद करने से ग्रिड फेल हो जाएगा। जो कि सरासर गलत है जबकि सेंट्रल लोड डिस्पैच सेंटर यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी राज्य की ग्रिड पर कोई संकट न हो।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे इंजीनियर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कहीं किसी तरह की कोई कठिनाई न आए।उसके लिए हमने रोडमैप तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से हम अपील करते हैं कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर आप सभी लोग रविवार रात अपने घरों में 9 मिनट के लिए ट्यूबलाइट और बल्ब बंद कर एकजुटता का परिचय दें और कोरोना वायरस रूपी राक्षस को प्रकाश से चुनौती देकर परास्त करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका

CM धामी ने की बालेश्वर मंदिर आने की अपील, जानिए क्यों खास है चंपावत का यह शिवधाम?

Lovlina Borgohain ने ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में पकड़ी बड़ी गलती, भारत के नक्शे पर जताई आपत्ति

अगला लेख