dharma sangrah
✕

Corona virus के लक्षणों को लेकर चीन का चौंकाने वाला खुलासा

Webdunia
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (19:36 IST)
बीजिंग। दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप छाया हुआ है। इस बीच कोरोना वायरस को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

चीन ने बुधवार को पहली बार जानलेवा कोरोना वायरस के 1,541 ऐसे मामलों का खुलासा किया है जिसमें रोगी के भीतर वायरस के लक्षण दिखाई ही नहीं दिए।  इससे देश में कोरोना वायरस संक्रमण का नया दौर शुरू होने को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने मंगलवार को अचानक घोषणा की कि वह ऐसे रोगियों की जानकारी जारी करेगा जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिए।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एनएचसी के हवाले से एक बयान में कहा कि चीन ने ऐसे 1,541 रोगियों को सोमवार तक  चिकित्सा निगरानी में रख रखा था। इनमें विदेश से आए 205 लोग शामिल थे।
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के प्रमुख चांग जाइल ने कहा कि चीन बुधवार से ऐसे रोगियों की संख्या और उनकी हालत के बारे में जानकारी प्रकाशित करेगा। 
 
एनएचसी के बयान में कहा गया है कोविड-19 से संक्रमित लक्षण-मुक्त रोगियों के कारण संक्रमण और अधिक फैल सकता हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

अगला लेख