Hanuman Chalisa

Lockdown खुलते ही छतरपुर में मची अफरा-तफरी

कीर्ति राजेश चौरसिया
मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (20:15 IST)
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला मुख्‍यालय पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रशासन ने लोगों को लॉकडाउन में जरूरी सामान खरीदने के लिए ढील दी थी। लेकिन, इस दौरान लोगों की लापरवाही खुलकर सामने आ गई। खुलेआम लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं। 
 
लॉकडाउन के द्वितीय चरण के बीच मंगलवार को 21 अप्रैल से आवश्यक वस्तुओं के क्रय विक्रय और जनसमस्याओं को देखते हुए कुछ रियायत दी गई थी, परंतु जिस तरह से पहले दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा उसे देखकर लग रहा था कि किसी को भी इस वैश्विक महामारी का भय नहीं है। 
 
जिला मुख्यालय में मंगलवार को छत्रसाल चौराहा, जिला अस्पताल से लेकर पन्ना नाका, चौक बाजार, बस स्टैंड हर जगह बेहद अव्यवस्थाओं का माहौल देखा गया। इस पूरे माहौल को देखते हुए इस छूट पर पाबंदी से भी इंकार नहीं किया जा सकता। 
सोनोग्राफी सेंटर हो या फिर ब्लड रिपोर्ट का इंतजार, हर जगह-जगह भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। जूता-चप्पल, लोहा, कपड़ा, रेडीमेड, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल्स, पेंट आदि से जुड़े व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें संचालित करते नजर आए। हालांकि दोपहर पश्चात जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद कुछ जगह वैधानिक कार्रवाई भी की गई। दुकानदारों के चालान बनाए गए। 
 
इतना सब होने के बाद भी लोगों में जागरूकता का बेहद अभाव देखा गया। SDM प्रियांसी भंवर और कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा यह ढील पब्लिक की सहूलियत के लिए दी गई थी, लेकिन यदि लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे तो हमें सख्त कदम उठाने होंगे। 
 
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शासन-प्रशासन का सहयोग करें और छूट का दुरुपयोग न करें। हम जितना सुरक्षित रहेंगे, उतनी जल्दी ही इस विकराल समस्या से उबर पाएंगे। उन्होंने कहा कि सबको अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और सहभागिता करनी होगी तभी लोग, नगर, जिला, प्रदेश, देश सुरक्षित रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांग्रेस और TMC में डील फाइनल! सोनिया गांधी ने दिए 2 प्रस्ताव, क्या बोलीं ममता बनर्जी

Ola, Ather, TVS, Hero, Bajaj में से कौनसा EV आपके लिए बेस्ट, TOP 10 स्कूटर

'दिल बहलाने को ग़ालिब...' पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर भड़की कांग्रेस; नेहरू से तुलना वाली तस्वीर शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीनाक्षी नटराटजन का नामांकन रद्द होने का मामला

क्या TMC और NCP लौटेंगे कांग्रेस में? BJP के खिलाफ महागठबंधन 2.0

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य, जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी

Top News 11 June: पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तेज, आज से फीफा वर्ल्ड कप का आगाज

ओमान तट पर वाणिज्यिक पोत पर हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने की कड़ी निंदा

अगला लेख